इंटरनेट पर एक छोटा सा वाक्य “मोये -मोये” काफी ट्रेंडिंग में है। भले ही सभी लोग Moye Moye meaning नहीं जानते हों , लेकिन इस छोटे से टर्म को लेकर सोशल मीडिया में खूब मीम्स व रील्स बनाए जाते हैं।
वैसे तो यह सर्बियन भाषा का टर्म है लेकिन इंडिया में आजकल यह काफी पॉपुलर है। Instagram और Youtube Shorts में बड़े बड़े क्रिएटर ने इस गाने के क्लिप पर अपनी वीडियोज बनाकर अपलोड किए हैं।
अकेले Instagram पर इस गाने के ऊपर 3.5 मिलियन से ज्यादा रील्स बनाए गए हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों का इस वाक्य का मतलब नहीं पता होगा। इसलिए आज हम आपको बताएंगे Moye Moye Meaning के बारे में।
Moye Moye अर्थ के बारे में जानें
वैसे तो “मोये -मोये” एक सर्बियन भाषा के गाने से लिया गया वाक्य (टर्म्स) है। जिसे 2023 में सर्बियाई सिंगर तेया डोरा ने गाया था। सर्बिया में “मोये -मोये” का अर्थ बुरा सपना होता है। लेकिन Moye Moye meaning in hindi में इसका अर्थ कभी कभी अलग संदर्भ में भी लिया जाता है।
क्योंकि अधिकांश लोगों को इस गाने के ओरिजनल बोल और अर्थ के बारे में पता ही नहीं है। इंडिया में आमतौर पर इसे फनी पंच लाइन के रूप में उपयोग किया जाता है। ज्यादातर मीम्स व रील्स में इसे किसी कैरेक्टर या घटना का मजाक बनाने के लिए उपयोग किया जाता है।
अगर हम आपको “मोये -मोये” का वास्तविक अर्थ बताएं , तो इस टर्म्स में बहुत गम्भीर अर्थ छुपा हुआ है। क्योंकि इसका जो रियल वीडियो है उसमें इस शब्द का भाव है , कि अगर आपका सपना टूट जाए या आप उम्मीद मुताबिक परिणाम अर्जित न कर पाओ तो उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। इसे भूलकर आगे बढ़ना चाहिए। यह पूरा वीडियो बहुत ही इमोशनली मैसेज के साथ जुड़ा हुआ है।
तो अगली बार जब भी आप “मोये -मोये” वाक्य के साथ मीम्स व सोशल – मीडया में कुछ पोस्ट करना चाहे तो आप इसके अर्थ को समझते हुए इसका उपयोग करें।
What is the meaning of Moye Moye in Different Different Languages
जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं कि यह एक सर्बियन गाने से लिया गया वाक्य है । इसलिए इसका अर्थ मूल रूप से बुरा सपना होता है। लेकिन अलग अलग भाषा मे इसके अर्थ में थोड़ा बहुत परिवर्तन हो जाता है।
Moye Moye meaning in english
अंग्रेजी में Moye Moye meaning का मतलब अकेलापन व उदासी के रूप में उपयोग किया जाता है। इंडिया के बाहर यह “मोए – मोए ” न होकर “मोरे मोए” होता है। क्योंकि “मोरे मोए” ही इसका ओरिजिनल उच्चारण है। जो कि टिक – टॉक व अन्य सोशल मीडिया में खूब वायरल है। लेकिन इंग्लिश कंट्री में ज्यादातर यह Sad Memes के बैकग्राउंड म्यूजिक के रूप में उपयोग किया गया है।
Moye Moye meaning in kannad
कन्नड़ व अन्य भारतीय भाषा में “मोए – मोए” का उपयोग फनी मीम्स बनाने के लिए ही होता है। इंडिया में जो रील्स ट्रेंड कर रहे हैं इस फ्रेज के साथ वास्तव में वहां भी लोगों का दर्द ही दिखाया गया है , लेकिन मजाकिया तौर पर। और इंडिया मे जितनी भी भाषाएँ हैं । वहां इस वायरल सॉन्ग को समान अर्थ के साथ उपयोग किया गया है।
इसलिए Moye Moye meaning in bangali या Marathi सभी जगह पर बतौर फनी कंटेंट के रूप में लिया गया है।
हिन्दी में मोये मोये का क्या अर्थ है?
हिंदी में हर एक बात को इंटरेस्टिंग बनाने के लिए आजकल “मोए मोए” कह दिया जाता है। लेकिन Moye Moye meaning in hindi translation करें तो यह एक इमोशनली मैसेज है , जिसका भाव खराब दौर में पॉजिटिव बने रहना है।
लेकिन इंडिया में इस वाक्य का उपयोग थोड़ा अलग तरीकों से भी किया जाता है। जैसे कोई किसी काम को करते हुए गलती कर बैठता है , तो इसके लिए “मोए मोए” कह दिया जाता है। इसके अलावा किसी का दांव खुद ही उल्टा पड़ जाए ऐसे मोमेंट को भी “मोये -मोये” कह दिया जाता है।
सोशल मीडिया में यह पंच लाइन खूब पापुलर है। जिसकी वजह से इसका अपने अनुसार अर्थ निकालकर किसी भी मोमेंट या वीडियो को इंटरेस्टिंग बना दिया जाता है।
जैसे अभी हाल में दिल्ली पुलिस ने यातायात नियमों में लोगों को जागरूक करने के लिए , एक बाइक स्टंट का वीडियो डालते हुए कैप्शन दिया कि – “गाड़ी पर कंट्रोल न खोएँ , नहीं तो हो सकता है मोये -मोये” ।
Moye Moye की शुरुआत किसने की?
वैसे तो इसे एक म्यूजिक वीडियो के रूप में रिलीज किया गया था। जो कि काफी खूबसूरत सर्बियन गाना है। 2023 में रिलीज़ होने के बाद सर्बिया सहित पूरे विश्व मे यह काफी लोकप्रिय गाना बन गया था। वर्तमान में इसके ओरिजनल वीडियो पर 32 मिलियन व्यूज हैं। यहीं से शुरुआत हुई “मोये मोर” का जो भारत आते आते “मोये मोये हो गया”
इसके बाद पापुलर प्लेटफार्म TikTok में अलग अलग क्रिएटर के द्वारा इस गाने को बैकग्राउंड म्यूजिक के रूप में उपयोग किया गया। वहाँ से यह pick-up Line ट्रेंड करने लगा। जिसके बाद इंडिया में इंस्टाग्राम और यूट्यूब शॉर्ट्स के जरिये काफी वायरल हुआ।
लोग मोये मोये क्यों कहते हैं?
किसी का मजाक बनाना हो या किसी के लिए हास्यास्पद संवेदना जतानी हो लोग “मोये -मोये” कह देते हैं। क्योंकि यह ट्रेंडिंग म्यूजिक है , जिसकी वजह से क्रिएटर का रीच भी बढ़ जाता है। इसके अलावा यह वास्तव में बहुत ही प्यारा म्यूजिक है जो कि इंडिया में मुहावरा बन गया है।
इंडिया में “मोये -मोये” का ट्रेंड इतना अधिक है कि लोग आपस मे बातचीत करते हुए बिना बात “मोये मोये” बोल देते हैं। इस फ्रेज के साथ बड़े बड़े सेलिब्रिटियों ने भी वीडियो बनाकर शेयर किए हैं , जिनका व्यूज मिलियन मे है।
FAQs
Q.1 Why is Moye Moye so viral ?
Ans . – पहले तो यह गाना ही पापुलर था। क्योंकि यह एक कमाल का म्यूजिक वीडियो है। इसके बाद इसे सोशल – मीडिया में अलग अलग क्रिएटर द्वारा रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। जिसकी वजह से बहुत वायरल हुआ।
Q2. Moye Moye का original गीत कौन सा है?
Ans . – यह एक DZANUM साँग है , जो कि Teya Dora द्वारा गाया गया है। जो कि वास्तव में “मोरे मोये” है , लेकिन यह “मोये – मोये” साउंड करता है।
Q 3. Where is Moye Moye taken from ?
Ans – इसे सर्बियन सिंगर के यूट्यूब म्यूजिक वीडियो DZANUM से लिया गया है।
निष्कर्ष
आर्टिकल पढ़ने के बाद आपको Moye Moye Meaning का मतलब पता चल ही गया होगा। हालांकि इंडिया में इसका गलत उच्चारण हो रहा है लेकिन “मोये मोये” भी काफी ट्रेंडिंग म्यूजिक फ्रेज है। लेकिन इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप निश्चित रूप से “मोये – मोये” का सही उपयोग करेंगे।